गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से क्या फायदा होगा?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:11

सुबह गुनगुने पानी मे शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कई परेशानी दूर होती हैं.

गुनगुना पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, यह तो आप जानते होंगे लेकिन इसमें शहद मिलाकर पीने से इसका फायदा और भी बढ़ जाता है. इससे अच्छी मात्रा में एनर्जी मिलती है जिससे आपका दिन बेहतर बनता है. आइए जानते हैं इसके फायदे.

पाचन सुधारने में मददगार
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह पाचन क्षमता को बढ़ाता है. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है. इससे कब्ज (Constipation) की समस्या दूर होती है. हमारा पेट साफ रहता है जिससे बीमारियां दूर रहती है. रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कई परेशानी दूर होती हैं.

गले के इन्फेक्शन में मिलता है आराम
रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया (Bacteria) खत्म हो जाते हैं. साथ ही सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद मिलती है. बंद नाक, नजला, जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है. इससे थ्रोट इन्फेक्शन में आराम मिलता है. साथ ही इस परेशानी से छुटकारा भी मिलता है.

वजन कम करने में मददगार
शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से वजन जल्दी कम होता है. वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग सुबह उठकर गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं. अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह गुनगुना शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं.

त्वचा में लाए निखार 
गुनगुना पानी और शहद का मिश्रण के इस्तेमाल से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा में निखार आता है. पानी रक्त से दूषित पदार्थों को निकालने में मदद करता है जिसके कारण त्वचा में निखार आ जाता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं. यही नहीं, यह आपको तनाव से निपटने में भी मदद कर सकता है. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info